चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार की दोपहर डीएसपी डेविड ए डोडराय की अध्यक्षता में मनोहरपुर,आनंदपुर,चिड़िया के तमाम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव के संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर रूप रेखा तैयार करने के साथ सरकारी गाइड लाइन के बारे में सबो को जानकारी दी गई। इसके तहत सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है,जबकि महिला और पुरुष के लिए पंडाल में प्रवेश और निकास के लिए अलग अलग व्यवस्था करने की बात कही गई।त्यौहार के दौरान पंडालों में भजन भी एक निर्धारित डेसिबल तक और सिर्फ भक्ति गीत बजाने की बात कही। जबकि पूजा पंडाल के अध...