Chakradharpur News: पुल व सड़क निर्माण में गड़बड़ी, जांच की मांग
चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सारंडा के उसरूइयां में करीब करोड़ों रुपए की लागत से चार साल से बन रहे पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अधूरे पुल के बीच और एप्रोच रोड पर गैप बनने के साथ छड़ बाहर निकल आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। 44.720 मीटर लंबे पुल के साथ छोटानागरा से उसरूइयां तक 7.650 किलोमीटर पीसीसी सड़क भी बन रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मोटाई महज 3 से 4 इंच रखी जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर संदेह है। करीब तीन साल पहले तत्कालीन सांसद गीता कोड़ा ने भी स्थल निरीक्षण कर गड़बड़ी पर संवेदक को फटकार लगाई थी और जिला प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया माझी ने धीमी गति और घटिया सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.