चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर के प्रमुख सीढ़ी घाट पुराना बस्ती स्थित छठ नदी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डीएमएफटी फंड से जल्द ही लगभग 2000 फीट लंबी सीढ़ी और गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य एनआरईपी विभाग द्वारा विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर कराया जाएगा। योजना के तहत नदी के दोनों छोरों से भलिया घाट तक सीढ़ी निर्माण किया जाना है। इसके लिए शनिवार को विभाग के कनीय अभियंता अंकित ने स्थल का निरीक्षण कर नापी की। इस योजना का प्रस्ताव वार्ड पार्षद स्वपन मिस्त्री ने नगर परिषद की बोर्ड बैठक में रखा था। बताया गया कि यह घाट शहर का मुख्य छठ नदी घाट है, जहां छठ पूजा, पाउड़ी मेला और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सीढ़ी घाट पर नदी के दोनों...