Chakradharpur News: पुराना गोइलकेरा के मानकी टोला पहुंचे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की
चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- पेसा कानून और ग्रामसभा अधिकारों पर जागरूकता Chakradharpur News: झारखंड के विभिन्न इलाकों में पेसा कानून और ग्रामसभाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व ग्राम चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पूर्व मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की गोइलकेरा प्रखंड के पुराना गोइलकेरा स्थित मानकी टोला पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों को पेसा कानून और ग्रामसभा की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से पेसा कानून के प्रावधानों को समझने और उनका जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की। उन्होंने गांव के हाट-बाजार, स्थानीय विवादों और खनन से जुड़े विषयों में ग्रामसभा के अधिकारों व कर्तव्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.