चक्रधरपुर, अक्टूबर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड चक्रधरपुर में शनिवार को कक्षा अरुण (नर्सरी) से पंचम तक के विद्यार्थियों का अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर उनके प्राप्तांक से अवगत कराया गया। बैठक में प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाती रहेगी, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान अभिभावकों से विद्यालय में पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। अभिभावकों ने शैक्षणिक भ्रमण और खेल-खेल में शिक्षा जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में...