चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पंप रोड में बुधवार को वेद व्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेलवे सीएलआई अधिकारी मुराली कृष्णन ने महर्षि व्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा सच्चा गुरु केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि शिष्य के चरित्र का निर्माण भी करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति द्वारा आचार्यों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयश्री दास, शांति देवी, स्वास्तिक सोय, भौमिक घटक, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू, चांदनी जोंको सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्...