चक्रधरपुर, सितम्बर 30 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-धानापाली मुख्य मार्ग स्थित सिमिरता गांव के पास बीती मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे 22 वर्षीय युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुख्य रेंगालबेड़ा गांव निवासी सुजीत महतो के रूप में हुई है।

दुर्घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सुजीत महतो के पिता ललित महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुजीत उन्हें बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहा था। इसी दौरान सिमिरता गांव के समीप सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में सुजीत की बाइक अनियंत्रित होकर ...