Chakradharpur News: पांच मोड के पास बालाजी मंदिर के पास आंधी तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित
चक्रधरपुर, जुलाई 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पांचमोड़ स्थित बालाजी मंदिर के पास सड़क पर रविवार शाम को एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने तत्काल पेड़ का तना एवं डाली काटकर हटाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया। बताते चले कि कुछ दिन पहले इसी सड़क पर ही राधा गोविंद मंदिर के पास डीआरएम कार्यालय के चारदीवारी पर एक विशाल पेड़ गिर गया था जिससे कार्यालय की चारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.