चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र स्थित पांच मोड़ राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद संध्या आरती और तुलसी आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक राधा-गोविंद और वृंदावन से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया।इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया एवं उनकी पत्नी डॉ. निक्की हुरिया तथा नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Deoria ...