चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर में आहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित साहू ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राशन वितरण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और लाभुकों से बातचीत कर उन्हें मिल रहे खाद्यान्न की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और ग्रीन कार्ड योजना के तहत नवंबर माह के लिए निर्धारित खाद्यान्न वितरण की जांच की। यह भी पढ़ें- Dumka News: संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक इसमें प्...