Chakradharpur News: पनसुवां गांव में महिला की मौत के बाद दो परिवारों के बीच गहराया विवाद
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चंद्री पंचायत के पनसुवां गांव में एक महिला की मौत के बाद दो परिवारों के बीच विवाद गहरा गया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कारिश्मा राय के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने डायन-बिसाही के आरोप में झाड़फूंक किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार कारिश्मा राय ने करीब तीन वर्ष पूर्व पनसुवां गांव निवासी देवानंद प्रधान से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बेंगलुरु में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे। दंपति की एक तीन माह की बच्ची भी है। मृतका के चाचा कमल राय ने बताया कि कारिश्मा की तबीयत खराब होने पर उसे झाड़फूंक के नाम पर उपचार कराया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.