Chakradharpur News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत
चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। सुहागिनों ने पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर पूजा की तैयारियां कीं। रंग-बिरंगे कपड़ों, आभूषणों और सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहने लगा। रात में चांद के दर्शन करने के बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और छलनी से चांद व पति का दीदार कर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.