चक्रधरपुर, सितम्बर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, आनंदपुर और बंदगांव प्रखंड में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य, सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा। इस दौरान महिलाओं ने घरों एवं मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। हरितालिका तीज के अवसर पर सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए। इसके बाद पूजा की तैयारियों में जुट गईं। यह भी पढ़ें- Latehar News: हरितालिका तीज ::: हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत शिव-पार्वती की पूजा कर पति क...