चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंगीभूत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण कराने के लिए कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (यूजी) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू हुई है, जो 3 नवंबर तक चलेगी। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए और एमकॉम में नामांकन के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर से जारी है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण कॉलेज में विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Ch...