Chakradharpur News: पंचायत समिति सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक
चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख ज्योति सिजुई की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की 16वें वित्त आयोग कार्यकारिणी की बैठक हुई। टाइड और अनटाइड से आवश्यकता अनुसार योजना लेने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही पंचायत में नाली निर्माण, पंचायतों में खराब पड़े जलमीनार मरम्मत, पेवर्स ब्लॉक, हैंड वॉश यूनिट आदि को धरातल पर उतारने के लिए योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बीपीआरओ हॉल में कॉन्फ्रेंस चेयर टेबल क्रय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक नारायण नायक, पंचायत समिति सदस्य नियाज, शत्रुधन प्रधान, नरसिंह बोदरा, वीरसिंह हेम्ब्रम, रवींद्र डांगिल, सुनीता सामड, पदमावती दोंगो, मथुरा गागराई आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.