Chakradharpur News: नीमडीह में सबर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। सोमवार की शाम गोईलकेरा से दलकी की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली नेशनल हाईवे 320 डी पर आमझरन गांव के पास पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर ट्रांसफॉर्मर लदा था। ट्रैक्टर सड़क के बीचों बीच पलटने से मनोहरपुर-गोईलकेरा मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन ट्रैक्टर के पलटने से उसपर लदा ट्रांसफॉर्मर को क्षति हुई है और उसके कल-पुर्जे सड़क पर बिखर गए हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही गोईलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हटाकर मार्ग में यातायात सुचारू कराया। करीब दो घंटे तक सड़क में वाहनों की आवाजाही ठप रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.