Chakradharpur News: नीट में सफलता पर नाई समाज ने किया सम्मानित
चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर के ऊंधन निवासी दुर्जय नापित के बेटे शगुन कुमार ने नीट राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे मनोहरपुर-आनंदपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 305 प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर गुरुवार को नाई समाज मनोहरपुर-आनंदपुर द्वारा शहरी क्षेत्र स्थित नरसिंह आश्रम धर्मशाला में एक सम्मान समारोह आयोजित कर शगुन को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पीताम्बर हजाम, कबीर ठाकुर, गुरूचरण नापित, गोवर्धन ठाकुर, अनुप ठाकुर, विवेक ठाकुर, कृष्ण नापित, मुकेश नापित, अजय ठाकुर, पवन नापित, मेनका नापित, लक्ष्मी कुमारी, संतोषी देवी और गायत्री देवी समेत समाज के कई गणमान्य एवं बुजुर्ग सदस्य उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.