Chakradharpur News: नालियों की जेसीबी से हो रही सफाई
चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। हाल ही में हुई बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों जैसे राजबाड़ी रोड, मुख्य मार्ग और रिहाइशी इलाकों में बनी जलजमाव की समस्या को नगर परिषद ने बेहद गंभीरता से लिया है। बारिश के तुरंत बाद नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए नगर परिषद हरकत में आया और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। भविष्य में बारिश के दौरान पानी के बहाव को सुचारू बनाए रखने और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से जाम पड़ी नालियों की गहरी सफाई कराई जा रही है। गुरुवार को नगर परिषद की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राजबाड़ी रोड और सिटी स्टाइल मार्केट के आसपास की नालियों को जेसीबी से साफ कराया, जिससे जमा कचरा हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.