Chakradharpur News: नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत
चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव गांव निवासी 40 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का आरोप लगा है। शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ चक्रधरपुर थाना पहुंची और मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उसने नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाए रखा। आरोप यह भी है कि नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.