चक्रधरपुर, अक्टूबर 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा प्रखंड के बोरोई स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को नवरात्र के अवसर पर सीआरपीएफ 193 बटालियन की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 500 बच्चे-बच्चियों के बीच भोजन और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। बच्चों के बीच भोजन और प्रसाद का वितरण कर जवानों ने सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से सीआरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ आपसी जुड़ाव और अपनत्व का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा मैटर फाइल पंद्रह से बीस कार्यक्रम में बच्चे काफी खुश और उत्साहित दिखे। ग्रामीणों न...