Chakradharpur News: नगर परिषद क्षेत्र में पीएम आवास के 80 प्रतिशत लाभुक दे रहे हैं होल्डिंग टैक्स
चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश और ऑडिट विभाग की आपत्तियों के बाद जहां राज्य भर के निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के लाभुकों को होल्डिंग टैक्स यानी प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाने की प्रक्रिया तेज़ की जा रही है, वहीं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में यह व्यवस्था पहले से ही सुचारू रूप से लागू है। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित मकानों के लाभुकों से नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स की वसूली की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा सभी पात्र निर्मित आवासों को होल्डिंग नंबर आवंटित किया गया है, जिसके आधार पर वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत लाभुक समय पर अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: अधिक होल्डिंग टैक्स के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.