Chakradharpur News: नगर परिषद क्षेत्र में तीन योजनाओं का शिलान्यास
चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वार्ड संख्या 10 में दो तथा वार्ड संख्या 20 में एक योजना का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव,वार्ड पार्षद पूजा गिरी ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।वार्ड संख्या 10 में सरजू हलवाई के घर से कुकू दुकान तक 8 लाख 54 हजार 600 रुपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण होगा। वहीं, ईश्वर लाल गुप्ता के घर से पंकज पांडेय के घर तक 2 लाख 36 हजार 500 रुपये की लागत से आरसीसी नाली बनाई जाएगी। इसी तरह वार्ड संख्या 20 में सुधीर डे के घर से नाली एवं स्लैब निर्माण कार्य 2 लाख 48 हजार 300 रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसका शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं वार्ड पार्षद सुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.