Chakradharpur News: नकटी में ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति का मुख्य कार्यक्रम 19 को
चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत में ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति की बैठक मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी परीक्षा, रक्तदान शिविर, नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई द्वारा साड़ी-धोती वितरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक एकता को मजबूत करने पर भी विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति का मुख्य कार्यक्रम 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी समिति के सदस्यों के बीच बांटी गईं। बैठक के अंत में सभी उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.