Chakradharpur News: नकटी पंचायत मुखिया ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग
चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन सौंपकर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आम राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नकटी पंचायत में लगभग 38 विकास योजनाओं का कार्य स्वीकृत एवं संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों से कोयला लदे भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़कें सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं। सुविधा और विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.