Chakradharpur News: नकटी डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर
चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: बंदगांव। नकटी डैम को बेहतर और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई ने की। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, नकटी जलाशय समिति के सदस्य, ग्रामीण, युवा एवं समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में डैम परिसर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और पार्किंग सुविधा विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं छोटे व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। डैम परिसर में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई नियम निर्धारित किए गए। परिसर में शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा। अनुचित गतिविधियों में पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.