Chakradharpur News: नकटी जलाशय में 1.70 लाख मछली के जीरा डाले गए
चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी जलाशय में गुरुवार को मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1.70 लाख मत्स्य अंगुलिका जीरा का संचयन किया गया। इसमें 1.60 लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की रोहू, कतला और मृगल मछलियों के जीरा तथा 10 हजार ग्रास कॉर्प के जीरा शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य जलाशय में मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्यजीवी सहयोग समिति से जुड़े मछुआरों की आजीविका को मजबूत करना है। इस अवसर पर बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता आकांक्षा मिंज और जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार सहित जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव, सदस्य तथा संबंधित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: नकटी जलाशय में डाले गए 1.70 लाख मत्स्य बीज यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.