Chakradharpur News: नकटी जलाशय में डाले गए 1.70 लाख मत्स्य बीज
चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी जलाशय में गुरुवार को मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1.70 लाख मत्स्य अंगुलिका बीज का संचयन किया गया। इसमें 1.60 लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की रोहू, कतला और मृगल मछलियों के बीज तथा 10 हजार ग्रास कार्प के बीज शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य जलाशय में मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्यजीवी सहयोग समिति से जुड़े मछुआरों की आजीविका को मजबूत करना है। इस अवसर पर बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता आकांक्षा मिंज और जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार सहित जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव, सदस्य तथा संबंधित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि जलाशय में मत्स्य बीज संचयन से भविष्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.