Chakradharpur News: धनगांव-माराजोरम मार्ग पर पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप
चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के कारण धनगांव और माराजोरम के बीच नदी पर बनी दोनों पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने लगा है। पानी के दबाव से सड़क कई स्थानों पर कट गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई है। सबसे अधिक परेशानी कुलीतोडांग और बाईपी पंचायत के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। दोनों पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क कट जाने से चारपहिया वाहनों का गुजरना पूरी तरह असंभव हो गया है, जबकि कई लोग रास्ते के दोनों ओर फंसे हुए हैं और सुरक्षित तरीके से आवागमन का इंतजार कर रहे हैं। इस मार्ग के बाधित होने से कुलीतोडां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.