Chakradharpur News: दो महीने बाद फिर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । शहर के मेन रोड स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरों ने मेन शटर तोड़कर दर्जनों मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी दुकान में करीब दो महीने पहले भी बड़ी चोरी हुई थी। इसके बावजूद दोबारा चोरी की घटना सामने आने से पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार दूसरी बार हुई घटना से दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- Purnia News: थाना के सामने 28 लाख की चोरी, 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.