Chakradharpur News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रिमिल एफसी विजेता
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा गांव में यूथ क्लब पुसालोटा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रिमिल एफसी एवं रोहन एफसी के बीच खेला गया, जहां रिमिल एफसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। रोहन एसफसी की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- सरना क्लब व लिटिल स्टार एफसी और यूनाइटेड क्लब व स्पोटिंर्ग क्लब के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.