चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता देव दीपावली के पावन अवसर पर आगामी 24 नवंबर को चक्रधरपुर के पंच मोड़ स्थित आंध्रा एसोसिएशन श्री बालाजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोककल्याण और विश्व शांति की कामना को लेकर मंदिर परिसर में 7 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक करोड़ बत्तियों की महाबत्ती और एक-एक लाख की पांच विशेष बत्तियों का प्रज्वलन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालु दीप जलाकर प्राकृतिक आपदाओं के शमन, युद्ध की स्थिति समाप्त होने और पूरे विश्व में शांति एवं कल्याण की कामना करेंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व शांति और सर्वजन कल्याण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष देव दीपावली के अवसर पर मंदिर में विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Chakrad...