Chakradharpur News: देवगांव की सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत की मांग
चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। केंदों पंचायत के देवगांव की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलने के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से मध्य विद्यालय केंदों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। शिकायतों के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों और न ही संबंधित विभाग ने इस ओर ठोस पहल की है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है, ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.