चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। बालजोड़ी गांव के घाघरासाई टोला निवासी 47 वर्षीय मंगल सिंह मारला ने दूसरी पत्नी के साथ विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सोनुवा सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया। यहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे टुंगीर मारला के अनुसार, घटना से पहले मंगल सिंह मारला का अपनी दूसरी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गुस्से में आ गया और कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सोनुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ...