चक्रधरपुर, अक्टूबर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार शाम विसर्जन से पूर्व चक्रधरपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना था।फ्लैग मार्च चक्रधरपुर थाना से शुरू हुआ। इसमें पुलिस पदाधिकारी शैयाद मुस्तफा हाशमी और थाना प्रभारी अवधेश कुमार शामिल हुए। पुलिस बल ने चेकनाका, भगत सिंह चौक, पवन चौक, राजबाड़ी रोड, दंदासाई, असलम चौक, तंबाकू पट्टी रोड, चांदमारी और टोकलो रोड होते हुए पोर्टरखोली तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...