Chakradharpur News: दुमिरता के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रक, चालक व खलासी सुरक्षित
चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। मनोहरपुर-रांची मुख्य सड़क पर दुमिरता गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मनोहरपुर से रांची जा रहा ट्रक (संख्या यूए-22 एए-9016) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई में जुटी है। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय सड़क पर कम आवाजाही होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बरसात के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.