Chakradharpur News: दुबिल में 148 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। चिरिया लौह अयस्क खान, बीएसएल के सीएसआर के तहत बुधवार को दुबिल गांव के विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नीतू एवं डॉ. राजकुमार की देखरेख में 148 ग्रामीणों की मलेरिया, हीमोग्लोबिन और दंत जांच की गई। जांच के दौरान 20 मरीजों में मलेरिया एवं खून की कमी तथा 6 मरीजों में दांतों की समस्या पाई गई। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव, स्वच्छता, मच्छरदानी के उपयोग और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. सक्षम सिंह, लैब टेक्नीशियन थॉमस लागुरी, एएनएम पॉलिना पूर्ति सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्राम मुंडा रामलाल चांपिया, दुलाल आईंद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.