Chakradharpur News: दुकान में घुसा 5 फीट लंबा धामना सांप, मची अफरा-तफरी
चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पवन चौक स्थित 'बालाजी कोल्ड्रिंक' दुकान में रविवार रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाली के रास्ते करीब 4 से 5 फीट लंबा धामना (रैट स्नेक) सांप दुकान के भीतर घुस आया। सांप को देखते ही दुकान मालिक घबराकर बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने सांप को बाहर निकालने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह दुकान के रैक और सामान के पीछे छिपता रहा। काफी देर की मशक्कत के बाद एक स्थानीय युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे दूर झाड़ियों में छोड़ दिया।सांप के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पवन चौक जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में सांप निकलने की घटना से दुकानदारों और राहगीरों में कुछ समय के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.