चक्रधरपुर, नवम्बर 8 -- दीपावली पर रचनात्मक प्रतियोगिताएँ Chakradharpur News: दीपावली के मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दीप सज्जा, गुल्लक सज्जा, रंगोली एवं रंग भरो प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए दिवाली थीम पर आधारित रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को सुंदर रूप प्रदान किया। वहीं, अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दीप एवं गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों, चमकदार सजावटी सामग्रियों एवं आकर्षक डिजाइनों ...