चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में गुरुवार को सुबह से ही बच्चों की किलकारियां गूंज रही थी। मौका था कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जेएलएन कॉलेज में जेनरिक इलेक्टिव (जीई) स्पेशल एक्जाम का। इसमें सत्र 2017-2020, 2018-2021, 2019-2022, 2020-2023 और 2021-2024 के विद्यार्थी स्नातक संशोधित परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा देने वाली छात्राएं जब कॉलेज में थी, उस वक्त उनकी शादी नहीं हुई थी, लेकिन जब अब परीक्षा देने पहुंचीं तो उनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। अब स्थिति यह है कि बड़ी तादाद में महिलाएं परीक्षा देने पहुंची हैं, जिनके साथ उनकी मां यानी बच्चों की नानी, बच्चों की दादी या फिर मौसी हैं, जो कॉलेज के क्लास रूम में परीक्षा लिख रही महिला के बच्चों को बाहर कॉलेज परिसर में संभाल रही...