Chakradharpur News: दंतैल हाथी ने किशोर को कुचल कर मार डाला
चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- Chakradharpur News: राउरकेला। सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा वन रेंज के जमसेरा पंचायत के आरएस कॉलोनी के पास जोबा पानपोस गांव में गुरुवार तड़के सुबह एक किशोर को कुचल कर मार डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की और गांव के आस पास जंगल की सफाई कराने सहित कई मांग रखी। जानकारी के मुताबिक जोबा पानपोस गांव निवासी आलोक नाथ महतो(16) गुरुवार तड़के सुबह करीब साढे तीन बजे शौच करने के लिए जंगल गया था। जहां एक दंतैल हाथी ने उसे सुंढ से पकड़ कर पैर से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जब सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की और गांव के आस पास जंगल की सफाई कराने, गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने और पीड़ित परिवार को मुआबजा देने की मांग की। इस पर वन विभाग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.