चक्रधरपुर, अक्टूबर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता दुर्गा पूजा के बाद थाना नदी घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन से अब नदी में गंदगी फैलने लगी है। 21 अक्टूबर को शहर के सभी पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन थाना नदी घाट में किया गया था। इसके बाद थाना नदी पुलिया के आसपास और नदी के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं के अवशेष जमा हो गए हैं। इससे नदी का जलप्रवाह बाधित हो रहा है और घाट पर गंदगी की स्थिति बन गई है। प्रतिमाओं के अवशेषों के लंबे समय तक नदी में पड़े रहने से जल प्रदूषण की आशंका भी बढ़ रही है। ऐसे में विसर्जन के बाद नदी घाट की सफाई और अवशेषों का उचित निपटारा जरूरी हो गया है।

नदी में अवशेषों से बढ़ी गंदगी नगर परिषद की जिम्मेदारी अहम शहर की साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर परिषद की अहम भूमिका है। विसर्जन के...