Chakradharpur News: त्योहार से पहले सेब व संतरे सस्ते, अनार के दाम बढ़े
चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। त्योहार से पहले चक्रधरपुर के बाजारों में फलों की दुकानें सजने लगी हैं। पूजा-पाठ और त्योहार के लिए फलों की खरीदारी बढ़ने के बीच इस बार फलों की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ फलों के दाम में गिरावट आई है, तो कुछ फल पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। वहीं, केला की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार में सेब की कीमत में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। पहले 160 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 120 रुपये किलो मिल रहा है। इसी तरह संतरे की कीमत भी 200 रुपये से घटकर 120 रुपये हो गई है। अंगूर के दाम में भी कमी आई है। पहले 200 रुपये किलो बिकने वाला अंगूर अब 180 रुपये किलो मिल रहा है। इन फलों की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
अनार, नारियल और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.