चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। तेज आवाज में डीजे बाजने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा डीजे जब्त की जाएगी व डीजे मालिकों ऊपर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सोनुवा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ अनुज टेटे, थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने दी है। सोनुवा थाना में सोमवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गापूजा को लेकर डीसी के द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी गई। निर्देश के मुताबिक दुर्गापूजा पंडाल में समुचित सुरक्षा की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने, आग बुझाने के लिए पंडाल में बालू व अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई पूजा के दौरान शांति व्यव...