चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: बंदगांव। नकटी पंचायत के ग्राम तेन्दा में झारखंड सरकार के सौजन्य से अनुदान पर चयनित 30 किसानों को मूंग बीज एवं राहड़ दाल बीज का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को झारखंड सरकार खेती करने के लिए बीज एवं हर सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा मूंग दाल एवं राहड़ दाल की फसल में किसी भी तरह की कोई कठिनाई है तो आकार जानकारी ले सकते हैं। उसे हर तरह की जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी। जिससे यहां के किसान खेती बेहतर ढंग से कर सके। उन्होंने कहा मूंग दाल, राहड़ दाल फसल पैदा करने की यहां अपार संभावना है। यहां के किसान मूंग दाल एवं राहड़ दाल की फसल पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्हें आमदनी के साथ-साथ अपने घर में भी उपयोग करने की दाल प्राप्...