Chakradharpur News: तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं मिलने पर नोटिस
चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को चक्रधरपुर के इतवारी बाजार, तम्बाकूपट्टी, बांटा रोड एवं पवन चौक स्थित विभिन्न थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण व्यवस्था, खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि तथा लेबलिंग संबंधी प्रावधानों की गहन जांच की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत निर्धारित मानकों का समुचित अनुपालन किया जा रहा है। निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, दीपक कुमार सिंह एवं अनुपा प्रीति बाड़ा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribag...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.