चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के उदयनारायणपुर, लुदुराडीह और भालियाडीह गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। 11 हजार वोल्ट की लाइन में पेड़ों की डालियां सट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बिजली नहीं रहने से तीनों गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टेबो पंचायत के लोटा ब्रांच से करीब 20 किलोमीटर दूर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पेड़-पौधों की डालियों के कारण प्रभावित है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंदगांव ग्रिड से होती है। लंबे समय से बिजली बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए 11 हजार लाइन के आसपास उगी झाड़ियों और पेड़ों की डालियों की छंटाई की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बारिश ने बिगाड़ी ग्रामीण बिजली व्यवस्था, ...