चक्रधरपुर, जुलाई 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिला ड्रग निरीक्षक ने चक्रधरपुर की दो खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री की जांच की। एक दुकान में नींद की गोलियां तथा दूसरी में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से संबंधित दवाएं मिलीं, लेकिन दोनों के खरीद, बिक्री और स्टॉक से जुड़े दस्तावेज सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में कोडीन युक्त सिरप का स्टॉक नहीं मिला। दवाओं का रखरखाव, भंडारण और साफ-सफाई दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के मानकों के अनुरूप पाई गई तथा सीसीटीवी कैमरे भी चालू स्थिति में मिले। हालांकि एक दुकान में अग्निशामक यंत्र नहीं होने पर दुकानदार को तत्काल इसे लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही दोनों दुकानों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर...