चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। जिले के ड्रग इंसपेक्टर द्वारा गुरुवार को चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में खुदरा एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में न्यूरोलॉजिकल डिस आर्डर से संबंधित दवाएं उपलब्ध पाई गईं। इन दवाओं के क्रय, विक्रय एवं स्टॉक बैलेंस का मिलान कर विस्तृत जांच की गई, जो पूर्णत: संतोषजनक एवं अभिलेखों के अनुरूप पाया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दोनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप उपलब्ध नहीं थे। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं के भंडारण की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के क्रम में एक दवा दुकान में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित संचालक को शीघ्र सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने क...