चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को डॉक्टरों की लेटलतीफी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक भी ओपीडी में डॉक्टर नहीं पहुंचे जिसके कारण इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें कई ऐसे स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल थे जो स्कूल की छुट्टी लेकर अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ओपीडी में डॉ. अभिषेक कुमार की ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन समय पर उनके ओपीडी में न पहुंचने के कारण मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद आक्रोशित मरीजों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमा...