Chakradharpur News: डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना बांगलाटांड़
चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चैनपुर सुपर किंग्स द्वारा आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम एवं नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच चार-चार ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर बांग्लाटांड की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कराईकेला की टीम ने निर्धारित चार ओवर में 56 रन बनाए और बांग्लाटांड़ के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.